रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड T-20 लीग का पहला मैच 15 सितंबर को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाऐगा. इस लीग का फाईनल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा.

लीग मैच में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों, मैच ऑफिशियल सभी के रहने की व्यवस्था स्टेडियम परिसर में ही किया गया है. इस लीग में 6 टीमें भाग ले रही है. झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को ही टीम में जगह दी गई है.

इस लीग के लिये जो 6 टीमें बनाई गयी है. जो इस प्रकार है. टीमों के नाम इस प्रकार है-
1. Ranchi Raiders 2. Jamshedpur Jugglers 3. Dhanbad Dynamos 4. Bokaro Blasters 5. Singhbhum Strikers 6. Dumka Daredevils टीमें शामिल हैं.


