BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला: भारत बड़े स्कोर की ओर

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला: भारत बड़े स्कोर की ओर

First match of Test series: India towards big score

Share on FacebookShare on Twitter

विशाखापत्तनम: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 73 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 259 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा (148 रन) और मयंक अग्रवाल (108 रन) क्रीज पर हैं.

मयंक अग्रवाल का पहला टेस्ट शतक

मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. अग्रवाल ने अपना शतक 204 गेंदों में पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए. बता दें कि मयंक अग्रवाल भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. मयंक अग्रवाल ने भारत में पहली ही टेस्ट पारी में शतक जड़ दिया. बता दें कि मयंक ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने शानदार 76 रन की पारी खेली थी.

इसके बाद भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकले लेकिन वह उसे शतक में नहीं बदल सके. मयंक अग्रवाल इससे पहले तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी. वहीं, दूसरे मैच में भी मयंक अग्रवाल 77 रन बनाकर आउट हुए थे.

पहले दिन नहीं हो सका आखिरी सेशन का खेल

खराब मौसम के कारण पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल नहीं हो सका और समय से काफी पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई. पहले दिन सिर्फ दो सेशन का ही खेल हो सका. भारत ने टी ब्रेक तक 59.1 ओवरों में बिना किसी विकेट खोए 202 रन बना लिए थे तभी बारिश आई और दूसरे सेशन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई. इसके बाद लगातार बारिश जारी रही और अंपायरों ने एक सेशन पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज से खुल रहे कश्मीर घाटी में सभी स्कूल

Next Post

अनुच्‍छेद-370 हटाने का फैसला सही, परमाणु हथियारों की धमकी दे रहा पाकिस्‍तान : जयशंकर

Next Post
अनुच्‍छेद-370 हटाने का फैसला सही, परमाणु हथियारों की धमकी दे रहा पाकिस्‍तान : जयशंकर

अनुच्‍छेद-370 हटाने का फैसला सही, परमाणु हथियारों की धमकी दे रहा पाकिस्‍तान : जयशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d