बक्सर: बक्सर में जिलास्तरीय परामर्शदातृ केन्द्र की प्रथम बैठक उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आहूत की गई. सदस्य के रूप में वरीय उपसमाहर्ता बैकिंग बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, श्रम अधीक्षक बक्सर, अग्रणी बैंक प्रबंधक बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी बक्सर है.
इसके अतिरिक्त अन्य मनोनित सदस्य के रूप में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक उद्यान बक्सर, जिला गव्य पदाधिकारी बक्सर, प्राचार्य वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज डुमरांव, निर्माण कार्य से जुडे सभी कार्यपालक अभियता बक्सर, डी0पी0एम0 जीविका बक्सर एवं डॉ0 राम केवल प्रोग्राम समन्वयक के0भी0के0 बक्सर को नामित किया गया है. सलाहकार समिति में उद्यमियों के रूप में सतेन्द्र प्रसाद, सत्यदेव गंज बक्सर अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कार्मस बक्सर, मनीष कुमार तिवारी प्रो0 बम्बे ऑयल मिल हयूम पाईप फैक्ट्री गोलम्बर बक्सर, ए0के0 चौबे प्रबंधक एच0आर0 चौसा L&P बक्सर प्रोजेक्ट, दीपक कुमार पाण्डेय किलोस्कर बक्सर, विजय कुमार A TO Z बिल्डींग मेटेरियल हॉल डुमराँव, राकेश कुमार पाल शिव गुरू उल्लेन इडस्ट्री धनहा सिमरी, राजन कुमार चौरसिया दूधनाथ गारमेन्ट इडस्ट्री पुराना भोजपुर, सतेन्द्र कुमार सिंह बाबूगंज इंगलिश नावानगर (मेंथा), मनोज कुमार राजगढ़ चौक डुमराँव (टमैटो सॉश) एवं अजीत कुमार सिंह सुमित्रा महिला कॉलेज डुमराँव (आलू प्रस्सकरण) नामित किया है.
बैठक को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने जिले के औद्योगिक विकास की गति को बढ़ाने हेतु हर संभव सरकारी सहायता देने की वचनबद्वता दुहराई एवं सदस्यगणों ने भी अपने-अपने विचार रखे. बताया कि यह बैठक प्रथम है. इस तरह की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी. 03 जुलाई को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भी पुनः बैठक किये जाने की जानकारी दी गई.

