BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 से 15 फरवरी तक नेतरहाट में होगा प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर का आयोजन

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in Uncategorized
10 से 15 फरवरी तक नेतरहाट में होगा प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर का आयोजन

10 से 15 फरवरी तक नेतरहाट में होगा प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter
  • पहली बार पूरे देश के आदिवासी एवं लोक चित्रकार नेतरहाट में करेंगें अपनी चित्रकला का प्रदर्शन

रांची: डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान की ओर से 10 से 15 फरवरी तक नेतरहाट में राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पूरे देश से आदिवासी एवं लोक चित्रकार 10 से 15 फरवरी तक नेतरहाट, लातेहार में अपनी चित्रकला का प्रदर्शन करेंगें. केरल से हिमाचल तक के आदिवासी एवं लोक चित्रकार अपने रंगां के जादू को कैनवास पर उकेरेगें. राज्य में पहली बार आदिवासी एवं लोक चित्रकारों का मिलना अपने आप में एक ऐतिहासिक एवं अपूर्व परिघटना है. उक्त बातें डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के निर्देशक रणेन्द्र कुमार ने संस्थान में आयोजित संवादादाता सम्मेलन में मीडिया के प्रतिनिधियों से कही.

पहली बार पूरे देश के आदिवासी एवं लोक चित्रकारों का होने जा रहा है महामिलन

रणेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य में पहली बार पूरे देश के आदिवासी एवं लोक चित्रकारों का महामिलन होने जा रहा है. आदिवासी एवं लोक चित्रकारों को एक साथ एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है जहां सभी कलाकार एक दूसरे से रु-ब-रु होगें और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

पूरे देश के आदिवासी एवं लोक चित्रकार अपनी चित्रकारी का जादू बिखेरेगें

रणेन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर में झारखंड के सोहराई, कोहबर, जादोपटिया व पेटकर शैली के चित्रकारों के साथ-साथ महाराष्ट्र के वर्ली, मध्यप्रदेश के गोन्ड, केरल के मुरल, तमिलनाडू के तंजौर, कर्नाटक के चित्तारा, गुजरात के पिठोरा, राजस्थान के फाड़, उड़ीसा के शउरा, लद्दाख के टांका, हिमाचल के कांगड़ा व पहाड़ी, बगांल के पट्टचित्र, बिहार के मधुबनी शैली के चित्रकार अपनी चित्रकारी का जादू बिखेरेंगे.

10 फरवरी को 12 बजे मध्याह्न राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला षिविर का किया जायेगा उद्घाटन

रणेन्द्र कुमार ने कहा कि 10 फरवरी को 12 बजे मध्याह्न राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर का उद्घाटन किया जाएगा. शिविर का उद्घाटन चित्रकला में भाग ले रहे सबसे बुजुर्ग चित्रकार से कराया जाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि शिविर का समापन 15 फरवरी को होगा जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के शामिल होने की उम्मीद है.

चित्रकला के साथ-साथ लोग नृत्यकला का भी ले सकेगें आनंद

रणेन्द्र कुमार ने कहा कि चित्रकला के साथ-साथ लोग नृत्यकला से भी परिचित्र हो सके इसके लिये 11 फरवरी को सराइकेला-खरसांवा का प्रसिद्ध छउ नृत्य का आयोजन किया जायेगा साथ ही 14 फरवरी को पदम्श्री मधु मंसूरी का गायन प्रस्तूत किया जायेगा.

संवाददाता सम्मेलन में वरीय चित्रकार डा. भारती, सुमन टोप्पो, दिनेश सिंह एवं दिलीप टोप्पो, रुम्बूल संस्था की डा. मीनाक्षी मुंडा, देवजानी बोस डेवलपमेन्ट कंसल्टेंट, जस्टिन इमाम सोहराई एवं कोहबर चित्रकला के विशेषज्ञ एवं रामप्रसाद बड़ाईक बिशुनपुर प्रमुख गुमला सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दलमा में दिखा रॉयल बंगॉल टाइगर

Next Post

सदस्यता अभियान को लेकर सौंपी गई जिम्मेवारी

Next Post
सदस्यता अभियान को लेकर सौंपी गई जिम्मेवारी

सदस्यता अभियान को लेकर सौंपी गई जिम्मेवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d