BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली जाने पर पहली की बदतमीजी, फिर तान दी पिस्टल

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in Uncategorized
बिजली जाने पर पहली की बदतमीजी, फिर तान दी पिस्टल

बिजली जाने पर पहली की बदतमीजी, फिर तान दी पिस्टल

Share on FacebookShare on Twitter
देहरादून: मोहनपुर सब स्टेशन पर ऊर्जा निगम के एसएसओ समेत चार कर्मचारियों पर पिस्टल तान कर दो युवकों ने धमकी दी. युवकों ने उन्हें किसी को फोन भी नहीं करने दिया. बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक धमकी देने वाले दोनों युवक फरार हो चुके थे. पुलिस रात तक मामले की जांच में जुटी थी.

जानकारी के अनुसार, ऊर्जा निगम के मोहनपुर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले श्यामपुर में मंगलवार रात करीब नौ बजे कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई थी. इस पर किसी युवक ने सब स्टेशन पर लैंडलाइन पर कॉल की. आरोप है कि फोन पर ही सामने वाले युवक ने ऊर्जा निगम कर्मियों के साथ बहस करते हुए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

करीब 20 मिनट बाद दो युवक स्कूटी से सब स्टेशन पहुंचे और दफ्तर में घुसकर डराया धमकाया. उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाली और वहां मौजूद एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) अश्वनी कुमार, कर्मचारी हृदय राणा, जसवंत और वीरेंद्र पर बारी-बारी से पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी.
उन्होंने मोबाइल निकालने की कोशिश की तो, उन्हें कॉल भी नहीं करने दी. डरा धमकाकर दोनों युवक दफ्तर से बाहर निकले. कर्मचारियों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस और अपने अधिकारियों को दी. इस पर प्रेमनगर थाने से चीता फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक धमकी देने वाले युवक फरार हो चुके थे.

बाद में मोहनपुर सब स्टेशन के एसडीओ प्रवेश पीड़ित कर्मचारियों के साथ प्रेमनगर थाने पहुंचे. कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत थाने में दी है. एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है. मामले की छानबीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BSK काॅलेज बरहरवा में इंटर बारहवीं की माॅक टेस्ट परीक्षा शुरू 

Next Post

घातक अग्निकांड मामला: ऑस्ट्रेलिया के जंगल में जानबूझ कर लगाई आग, सैकड़ों गिरफ्तार

Next Post
घातक अग्निकांड मामला: ऑस्ट्रेलिया के जंगल में जानबूझ कर लगाई आग, सैकड़ों गिरफ्तार

घातक अग्निकांड मामला: ऑस्ट्रेलिया के जंगल में जानबूझ कर लगाई आग, सैकड़ों गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d