नई दिल्लीः कोरोना वायरस के कहर के बीच देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई मुसीबत ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. यहां दक्षिण अफ्रीका के वेरियंट से संक्रमित पहला मामला सामने आया है. 33 साल के मरीज में वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे देश भर में इस वेरियंट के चार मामले मौजूद हैं.
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीज केरल का रहने वाला है. 9 दिन पहले साउथ अफ्रीका से लौटने पर वह पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज उसके साउथ अफ्रीकी वेरियंट से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. लोकनायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि मरीज में महामारी का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था, लेकिन सावधानी के तौर पर व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है.
कितना खतरनाक है ये स्ट्रेन
• यूके स्ट्रेन की तरह ही दक्षिण अफ्रीका का स्ट्रेन भी तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है.
• ये कोरोना का ऐसा स्ट्रेन है जो युवाओं को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है.
• दक्षिण अफ्रीका में ऐसे केस सामने आए हैं जहां वायरस के नए स्ट्रेन से कम उम्र के लोग भी संक्रमित हुए हैं.
• द. अफ्रीकी वेरियंट पहली बार दिसंबर महीने में पाया गया था, लेकिन करीब एक महीने पहले तक भारत में इस वेरियंट का एक भी मरीज नहीं था.

