BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविडशील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल, कल दी जाएगी दूसरी डोज

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
कोविडशील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल, कल दी जाएगी दूसरी डोज
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: पीजीआई चंडीगढ़ में ऑक्सफोर्ड की कोविडशील्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल रहा है. परीक्षण में 25 सितंबर को जिन तीन स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी, उनकी स्थिति संतोषजनक है. गुरुवार को उन स्वयंसेवकों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि उन्हें शनिवार को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी.

पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि मानव परीक्षण के पहले फेज की सफलता से टीम उत्साहित है. शनिवार को परीक्षण के क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी. उसके बाद तय समयसीमा तक आकलन किया जाएगा. ठीक इसी तरह की प्रक्रिया वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके अन्य स्वयंसेवकों पर भी अपनाई जाएगी. उनका भी 27वें दिन खून जांच कर रिपोर्ट के आधार पर 28 वें दिन दूसरी खुराक दी जाएगी.  

उन्होंने बताया कि पीजीआई में 25 सितंबर से शुरू परीक्षण में अब तक 100 से ज्यादा स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. वहीं, अन्य स्वयंसेवकों की स्क्रीनिंग का क्रम जारी है, उनकी संख्या 150 के पार पहुंच चुकी है. कोरोना को मात देने के लिए विश्व भर में इस वैक्सीन का मानव परीक्षण चल रहा है. चंडीगढ़ पीजीआई में अब तक 500 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है. पंजीकरण का क्रम अब भी जारी है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LNJP की 1500 बेड्स वाली वर्ल्ड क्लास बिल्डिंग का हुआ शिलान्यास

Next Post

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा

Next Post
कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d