असम:- असम की 126 सदस्यीय विधानसभा की 47 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम छह बजे तक 76.92 फीसदी वोटिंग हुई. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की. बता दें कि असम के 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. ये जिले हैं- तिनसुखिया, डिब्रूगढ़, धीमाजी, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, लखीमपुर, जोरहाट, गोलाघाट, विश्वनाथ, सोनितपुर, नागांव.06:44 PM, 27-Mar-2021 असम में प्रथम चरण का मतदान समाप्त, कुल 76.92 फीसदी हुई वोटिंग असम विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो गया है. आज कुल 76.92 फीसदी वोटिंग हुई है.

