दिल्ली: चार टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. जब स्कोरबोर्ड पर एक रन भी नहीं जुड़ पाया था, तब नए गेंदबाज ओली स्टोन ने शुभमन गिल को चलता किया. अब रोहित शर्मा का साथ निभाने के लिए चेतेश्वर पुजारा आए हैं.

