BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कनाडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
कनाडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप
Share on FacebookShare on Twitter

टोरंटो: कनाडा में फ्रीजर में पैक कोविड-19 वैक्सीन की शीशियों की पहली खेप पहुंच गई है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें टीकों की शीशियों को विमान से उतारते देखा जा सकता है. कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने अमेरिकी दवा निर्माता फाइजर और जर्मनी के बॉयोएनटेक के टीकों को पिछले बुधवार को मंजूरी दे दी थी.

वैक्सीन को देशभर में 14 जगह भेजा जाएगा. ऐसी संभावना है कि सबसे पहले क्यूबेक प्रांत में टीका लगाना शुरू किया जाएगा. कनाडा सरकार ने हाल में फाइजर और बॉयोएनटेक के साथ अपने करार में संशोधन किया है ताकि वे इस महीने 2,49,000 टीकों का वितरण कर सकें.

जस्टिन ट्रूडो ने नागरिकों से की अपील

टीकों के पहुंचने के बावजूद ट्रूडो ने कनाडा के नागरिकों से अपील की कि वे मास्क पहनना जारी रखें, भीड़ से बचें और संक्रमितों के संपर्क में आने की जानकारी देने वाली सरकारी ऐप डॉउनलोड करें. उन्होंने कहा, “यह अच्छा समाचार है, लेकिन कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. अब और अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए.”

कनाडा ने छह अन्य टीका निर्माताओं के साथ भी करार किया है और वह तीन अन्य टीकों की समीक्षा कर रहा है.
कनाडा ने कनाडाई नागरिकों की जरूरत से ज्यादा खुराकों का ऑर्डर दिया है और सरकार एक्स्ट्रा खुराक गरीब देशों को दान करने की योजना बना रही है.

बता दें फाइजर ने अपने जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के साथ BNT162b2 नाम से COVID-19 mRNA वैक्सीन विकसित की थी जिसकी 2020 में 50 मिलियन से अधिक खुराक और 2021 के अंत तक 1.3 बिलियन खुराक का उत्पादन करने की उम्मीद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत का उदय अपने साथ प्रतिक्रियाएं भी लाएगा: जयशंकर

Next Post

निजी वाहन चालक की गला रेतकर हत्या

Next Post
मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर छात्र का रेता गला

निजी वाहन चालक की गला रेतकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d