बेतिया पश्चिम चम्पारण ; ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा इनौस ने एमजेके कॉलेज बेतिया के गेट पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया. पुतला दहन के बाद इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में कोरोना महामारी की आफत है. मोदी सरकार इस संकट के दौर में भारतीय रेलवे को बड़े उद्योगपतियों के हाथ बेच रही है.,आइसा जिला संयोजक रेहान खां ने कहा कि पहले तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों को बेचने के बाद अब रेलवे को भी बेच रहे हैं. आगे कहा कि मोदी सरकार सिलेबस में से धार्मिक निर्पेक्षता,लोकतन्त्र आदि को हटाकर देश को कमजोर कर रही है. इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किए थे, उन्होंने कहा था कि देश नहीं बिकने दूंगा, देश को नहीं झुकने दूंगा. लेकिन वहीं मोदी सरकार आज देश की तमाम संपत्तियों लाल किला, रेलवे, बिजली, बीएसएनल, सेल, भेल को आज एक के बाद एक पूंजीपतियों के हाथ बेचने के काम कर रही है. आजादी के बाद पहली सरकार है जो देश की संपत्ति को बेच रही है. इस सरकार के खिलाफ पूरे देश के छात्र और नौजवान आक्रोश में है. इस मौके पर राजन, पटेल, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार आदि शामिल थे.

