BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2584 करोड़ से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट विधानसभा से पारित

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारी, तीन मंत्री व छह विधायकों ने कोरोना को दी मात, 5 विधायक इलाजरत
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा सदस्यों के बहिष्कार के बीच अनुपूरक बजट पारित

रांची: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए दो हजार पांच सौ चौरासी करोड़ रुपये से अधिक के प्रथम अनुपूरक बजट को भाजपा सदस्यों के बहिष्कार के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.

विधानसभा में भोजनावकाश के बाद अनुपूरक बजट पर लाये गये कटौती प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगारी बढ़ी है, रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरुरत है.

इस चर्चा की शुरुआत करते हुए भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगारी बढ़ी है, रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जीएसटी का बकाया भुगतान जल्द झारखंड को करना चाहिए.

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि संसद में कृषि से संबंधित विधेयक पारित होने से किसान पंगु हो गये है. भाजपा के अमित मंडल ने कहा कि आनन-फानन में अनुपूरक बजट को लाया गया है, इसकी कोई जरुरत नहीं थी.

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में मनरेगा का किर्यान्वयन विफल हो चुका है. आजसू पार्टी के लंबोदर महतो ने कहा कि एक ओर अनुपूरक बजट लाया जा रहा है, जबकि पहले से ही उपलब्ध बजट की राशि को खर्च करने में राज्य सरकार विफल साबित हुई है.

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 86 हजार करोड़ रुपये बजट का आकार है, लेकिन अब तक खर्च करने की जो स्थिति रही है, उससे यह लगता है कि बजट में उपलब्ध पूरी राशि खर्च नहीं हो पाएगी.

कांग्रेस के इरफान अंसारी ने कहा कि सभी को भारत से प्रेम है, लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बिजली बांग्लादेष को भेज रही है. इससे पहले भाजपा के सीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दलीय आधार पर चर्चा के लिए उपलब्ध कराये गये समय पर एतराज जताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों की संख्या 25 बतायी है, जबकि झारखंड विकास मोर्चा अब जिंदा ही नहीं है.

उन्होंने कहा कि अब विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 26 हो गयी है. चर्चा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुदिव्य कुमार और भाजपा भानु प्रताप शाही समेत अन्य विधायकों ने चर्चा में हिस्सा लिया. अंत में सरकार की ओर से जवाब देत हुए वित्तमंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि पक्ष-विपक्ष की ओर से जो सुझाव आये है, सरकार उस पर अमल करेगी.

वहीं सरकार के जवाब से असंतुष्ट सभी भाजपा विधायक वॉकआउट कर  गये, जबकि भाकपा-माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने अपने कटौती प्रस्ताव को वापस ले लिया . इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2584 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित हो गया. अंत में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर लगाकर की जा रही लोगों की जांच

Next Post

विस विशेषाधिकार समिति की बैठक में कई सूचनाओं पर समीक्षा

Next Post
विस विशेषाधिकार समिति की बैठक में कई सूचनाओं पर समीक्षा

विस विशेषाधिकार समिति की बैठक में कई सूचनाओं पर समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d