BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहला टाटा स्टील वर्चुअल रन 22 नवंबर को, पंजीकरण शुरू

by bnnbharat.com
November 19, 2020
in समाचार
पहला टाटा स्टील वर्चुअल रन 22 नवंबर को, पंजीकरण शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: प्रथम टाटा स्टील वर्चुअल रन 22 नवंबर, 2020 को आयोजित किया जाएगा,  जिसके लिए पंजीकरण आरंभ हो गया है. अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नियम व शर्तों के अनुसार प्रतिभागियों को कुछ रोमांचक पारितोषिक जैसे, ई-प्रमाण पत्र; डिस्काउंट कूपन और एक स्टील मेडल प्रदान किया जाएगा. स्टील मेडल विशेष रूप से टाटा स्टील द्वारा निर्मित स्टील से तैयार किया गया है.

इस वर्ष का रन कुछ खास और सामाजिक कारण के साथ है. मदर नेचर का सम्मान व सुरक्षा करने और पेड़-पौधों द्वारा हमें प्रतिदिन होने वाले अनमोल लाभ के महत्व को समझने के लिए जमशेदपुर में हर प्रतिभागी के लिए एक लगाया जाएगा. 

पंजीकरण के लिए प्रतिभागी https://www.getactiveindia.com/ पर विजिट कर सकते हैं. रन केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुला है. प्रतिभागी जहां रहते हैं, वहीं से दौड़ सकते हैं और जहां से दौड़ना चाहते हैं, वहां से भी दौड़ सकते हैं.

टाटा स्टील 5 शहरों – कोलकाता, जमशेदपुर व नोआमुंडी (दोनों झारखंड) और भुवनेश्वर व अंगुल (दोनों ओडिशा) में अपने मैराथन के माध्यम से पूरे भारत में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा दे रही है. सलाना आयोजित होने वाले इस इवेंट में लगभग 35,000 लोग हिस्सा लेते हैं.

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण, इस बार एक वर्चुअल रन के माध्यम से विभिन्न स्टेकहोल्डरों के साथ जुड़ने की आवश्यकता की महसूस की गयी. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होने से विस्तारित पहुंच सुनिश्चित होती है. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार पूरे देश से अधिक संख्या में भागीदारी का लक्ष्य है.

इवेंट का प्रबंधन स्ट्राइडर्स (इवेंट पार्टनर) द्वारा किया जाएगा. यह एक फिटनेस ट्रेनिंग ग्रुप है, जो फिटनेस-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों को डिजाइन कर आयोजित करता है और पूरे वर्ष विभिन्न रन इवेंट का संचालन करता है. और, इसे दुनिया का लोकप्रिय रनिंग शू ब्रांड ‘ब्रूक्स’ प्रायोजित कर रहा है, जो दौड़ के लिए विशेष प्रकार के जूतों, पोशाकोंऔर सहायक उपकरणों का निर्माण करता है एवं पूरी दुनिया में इसकी मार्केटिंग करता है.

वर्चुअल रन के लिए दौड़ की श्रेणियां

5 के रनः 12-16 वर्ष (लड़के/लड़कियां)

7 के रनः 16 वर्ष और इससे ऊपर (पुरुष/महिला)

10 के रनः 16 वर्ष और इससे ऊपर (पुरुष/महिला)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धारा 370 पर कांग्रेस स्पष्ट करे अपनी राय: CM योगी

Next Post

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Next Post
दिल्ली के ASI ने घर में काम करने वाली 14 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d