BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष : रघुवर दास

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष : रघुवर दास

ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष : रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष भी ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है. इस दौरान सदियों से लटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही.

वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित धुर्वा मंडल में व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर इसे भारत का अभिन्न अंग बनाया. वहीं मुस्लिम बहनों के लिए अभिशाप बने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाकर सभी मां बहनों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया. देश के असंख्य लोगों की आस्था से जुड़े भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता भी मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही खुल पाया. इसके अलावा धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों के लिए सीएए के तहत भारत में शरण देने का मार्ग प्रशस्त किया.

रघुवर दास कहा कि कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को राह दिखाई है. देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक पैकेज घोषित कराया, जो रोजगार, कृषि, युवाओं, महिलाओं के लिए सहायक साबित हो रहा है.

लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में 500, किसानों के खाते में 2000 भेजे जा चुके हैं. 8 करोड़ महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दिए गए. मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है. वोकल फोर लोकल नारे के साथ देश में स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है. पिछले छह वर्ष के दौरान देश की सुरक्षा के लिए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हो मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया. इसी प्रकार वन नेशन वन टैक्स के तहत पूरे देश में जीएसटी लागू कराया नौजवानों के लिए मुद्रा लोन, स्टार्टअप और स्टैंड अप इंडिया योजना शुरू की गई. हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया. हाल ही में एक देश एक राशन कार्ड की घोषणा की गई, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपने राशन कार्ड से राशन ले सकेगा.

रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कोरोना में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए घर घर जाकर लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाये. एक साथ दो ही कार्यकर्ता जाएं. भीड़ भाड़ न लगे इसका भी विशेष ध्यान रखें.

कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय जायसवाल, धुर्वा मंडल अध्यक्ष श्री धनजंय सिंह, पार्षद वेद प्रकाश सिंह, आनंदमूर्ति सिंह, सुचिता रानी राय, दीपक लोहरा, अभय झा, अमर आर्या, वीणा मिश्र समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संजीवनी बिल्‍डकॉन के MD की दोनों पत्नियों की जमानत याचिका खारिज

Next Post

SKMU ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा 51 हजार का चेक

Next Post
SKMU ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा 51 हजार का चेक

SKMU ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा 51 हजार का चेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d