प्रियरंजन
मधुबनी(बिहार): मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र के मुखियापट्टी के मौआही टोल स्थित अंग्रेजवा पोखर है. यह पोखर विवादित है जिसपर न्यायालय के द्वारा स्टे ऑडर दिया गया है, बावजूद इस पोखर का प्रयोग मछलीपालन में किया जा रहा है. इसकी सूचना सरदार हरिवंश सिंह ने स्थानीय प्रशासन को दी तो प्रशासन के द्वारा अंचलाधिकारी से संपर्क करने की बात कहते हुए टाल मटोल कर दिया गया.
यह कहा कि पहले आप अंचलाधिकारी से बात कीजिये. इसके बाद जब अंचलाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी इस संबंध में कुछ बात करने से मना कर दिया.

