BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत फिट फ्रीडम रन का हुआ आयोजन

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत फिट फ्रीडम रन का हुआ आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

चांद किशोर,

लखीसराय: जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी, लायंस क्लब, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, प्रतिनिधि सहित कई खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में शिरकत की.

जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए अपने को फिट रखने की जरूरत है. स्वस्थ जीवन से ही समृद्ध समाज की का निर्माण होता है. 

उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान मतदान में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.   

कोई मतदाता न छूटे के अभियान के साथ लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने हेतु फॉर्म 6 भरकर समर्पित करने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के माध्यम से जीविका की विधियों के माध्यम से घर-घर सर्वे भी कराया जा रहा है, ताकि छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके.

उन्होंने फिट फ्रिडम रन कार्यक्रम में सहभागी सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबों के सार्थक सकारात्मक सहयोग से आज का यह कार्यक्रम सफल हुआ है.

फिट फ्रिडम रन कार्यक्रम स्थानीय के.आर.के. मैदान से शुरू होकर लखीसराय मुख्य मार्ग होते हुए स्थानीय गांधी मैदान परिसर में स्थित खेल भवन में संपन्न हुआ, जहां स्कूली बच्चों ने सटीक योगाभ्यास की सुंदर प्रस्तुति दी.

जिला स्वीप कोषांग एवं खेल-कूद विभाग के तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान लखीसराय जिले के लिए निर्वाचन आइकॉन के रूप में अमित कुमार एमी ने अपने मनमोहक अभियान गीतों के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुति दी एवं आगामी चुनाव के दौरान लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने  की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों से कब्जा अवधि का किराया भी वसूलेंगे: CM

Next Post

सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की मुलाकात, ट्रेन चलाने एवं फ्लाईओवर बनाने की रखी मांग

Next Post
कोयला घोटाला कर कांग्रेस ने देश को 50 साल पीछे धकेला: संजय सेठ

सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की मुलाकात, ट्रेन चलाने एवं फ्लाईओवर बनाने की रखी मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d