रांची:- गुमला जिला के रायडीह थाना अंतर्गत परसा नावाटोली में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्याकांड कर दिये जाने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्त में आये आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त टांगी और खून लगा पत्थर बरामद किया है. इस संबंध में प्रभार में रहे एसपी, सिमडेगा ने बताया कि पुलिस ने सुधीर मुंडा, बलराम मुंडा, बालक राम मुंडा, दशरथ मुंडा को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. सभी परसा,नावाटोली के रहनेवाले हैं. पुलिस पूछताछ में प्राथमिकी अभियुक्त सुधीर मुंडा ने बताया कि मतक रंथु मुडा ओझा-गुणी, डायनबिसाही का कार्य करता था. बहन की मौत होने के बाद प्रतिशोध में उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

