BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर में ठगी की योजना रच रहे पांच साइबर आरोपित गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in Uncategorized
देवघर में ठगी की योजना रच रहे पांच साइबर आरोपित गिरफ्तार

देवघर में ठगी की योजना रच रहे पांच साइबर आरोपित गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बुधवार की रात ठगी की योजना बनाते समय पांच साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 13 मोबाइल, 14 एटीएम, एक लेपटॉप, 12 पासबुक, छह चेकबुक व 20 हजार रुपया नकद बरामद किया गया है. पकड़े गए आरोपितों में करौं थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी सुभाष कुमार रमानी, चंद्रकांत रमानी, प्रदीप यादव, गणेश कुमार रमानी व पथरोल थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल शामिल हैं. इनमें से गणेश व मुकेश के खिलाफ करौं थाना में साइबर से जुड़े पहले से मामले दर्ज हैं.

पुलिस को 26 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर आरोपित लोगों को बैंकों के कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर कॉल कर उनके बैंक खाता की जानकारी ले रहे हैं.

इसी सूचना के आधार पर एसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित कर इन सभी को गिरफ्तार किया गया. 22 सदस्यीय छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक कलीम अंसारी, प्रशिक्षु दरोगा शैलेश कुमार पांडेय, गौतम कुमार वर्मा, कपिल देव, मनोज व अन्य शामिल थे.

खाताधारियों का लगाया जाएगा पता :

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई खाते, चेकबुक व दस्तावेज भी बरामद किए हैं. एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि जिन लोगों का खाता है उनके बारे में भी पता लगाया जाएगा. खाताधारियों का इन साइबर आरोपितों से क्या संबंध है इसकी छानबीन की जा रही है. वहीं, आइसीआइसीआइ बैंक के ग्राहक से ठगी मामले में भी इन बदमाशों की संलिप्ता की जांच की जाएगी. पूर्व के मामलों में पकड़े गए आरोपितों को रिमांड पर लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग : भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

Next Post

समाजसेवी ने स्लम एरिया के बच्चों को बांटे बिस्कुट

Next Post
समाजसेवी ने स्लम एरिया के बच्चों को बांटे बिस्कुट

समाजसेवी ने स्लम एरिया के बच्चों को बांटे बिस्कुट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d