BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एटीएम काट कर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in Uncategorized
एटीएम काट कर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

एटीएम काट कर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह
गोरखपुर : अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के निर्देश के अनुपालन में कोतवाली थाना प्रभारी जयदीप वर्मा को बड़ी कामयाबी मिली है. कोतवाली व कैंट थाना क्षेत्र में एटीएम काट कर लूटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से घटना में प्रयुक्त सब्बल व गमछा भी बरामद किया गया है. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी.  15 जून 2020 को कोतवाली थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया था, जिस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत है. इसके पश्चात कैंट थाना क्षेत्र में 3 जुलाई की रात को अंबेडकर चौराहे पर एचडीएफसी बैंक में एटीएम तोड़कर पैसा लूटने का प्रयास किया गया था, इस संबंध में भी कैंट थाने में मुकदमा पंजीकृत है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पांच अभियुक्तों को बीएसएनएल कार्यालय के पास शास्त्री चौक से रविवार को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए बदमाशों में से पूर्णवासी का अपराधिक रिकॉर्ड भी है. सभी कम उम्र के लड़के हैं. लड़कों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अर्जुन चौहान पुत्र दिनेश चौहान, सद्दाम पुत्र अनवर अली, राहुल पुत्र भुल्लन और पूर्णवासी पुत्र चंद्रभान, शाहरुख पुत्र साहिल निवासी हुमायूंपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ बताया.

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक पंकज कुमार उप निरीक्षक नंद लाल यादव कांस्टेबल विकास कुमार प्रमोद कुमार अखिलेश कुमार आशीष यादव मोहम्मद परवेज शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजद ने मनाया 24वां स्थापना दिवस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का किया विरोध

Next Post

ममता बनर्जी मुझे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दें: राज्यपाल

Next Post
ममता बनर्जी मुझे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दें: राज्यपाल

ममता बनर्जी मुझे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दें: राज्यपाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d