व्यवसायियों से वाट्सअप कॉल के माध्यम से मांगी जा रही थी रंगदारी
रांची:- प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर तुलसी पाहन समेत पांच नक्सलियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में तुलसी पाहन के अलावा राकेश कुमार दास , बबलू करमाली, प्रदीप गाड़ी उर्फ लादेन और राजन मुंडा शामिल है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक रेगुलर कार्बाइन , एक पिस्तौल, 3 देशी कट्टा, कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किये है. नक्सल उन्मूलन अभियान में जुटी पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है.

