सिमडेगा:- सिमडेगा जिले में जलडेगा थाना पुलिस ने पीएलएफआई के एक दस्ता सदस्य और पाकरटांड थाना पुलिस ने चार पीएलएफआई के दस्ता सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शम्स तबरेज ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं.

