ऱांची : सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है. एक को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
स्कूरली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में विशेष सचिव रहे भीष्म कुमार को अगले आदेश तक राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड जनजातीय विकास सोसाइटी, रांची बनाया गया है.
हजारीबाग के अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की को अगले आदेश निदेशक, खाद्य एवं सार्वजनिक मामले के पद पर पदस्थापित किया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता को विशेष कार्य पदाधिकारी, जैप आईटी, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है.
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे आशिफ इकराम को अगले आदेश तक अपर समाहर्ता (भू हदबंदी), रांची बनाया गया है.
झारखंड ऊर्जा विकास निगम के महाप्रबंधक विद्यानंद शर्मा पंकज का तबादला निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, साहेबगंज के पद पर किया गया है.

