BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली से पहले रांची व हटिया से पांच जोड़ी ट्रेनों का होगा परिचालन

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
होली से पहले रांची व हटिया से पांच जोड़ी ट्रेनों का होगा परिचालन
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः होली से पहले रांची रेलवे स्टेशन से 5 जोड़ी ट्रेनों को दौड़ाने का खाका तैयार कर लिया गया है. इन ट्रेनों में हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस, रांची मंडुवाडीह एक्सप्रेस, मंडुवाडीह से होकर जाने वाली रांची अजमेर एक्सप्रेस, हटिया बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस और रांची आरा एक्सप्रेस हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर आशीष भाटिया ने रेलवे बोर्ड को इन ट्रेनों की सूची भेजते हुए इनका परिचालन शुरू करने की अनुमति मांगी है. माना जा रहा है कि होली से पहले ही इन ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिल जाएगी और रांची व हटिया रेलवे स्टेशनों से इन ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा.

रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए देखा जा रहा है कि कौन-कौन सी ट्रेनें बहुत महत्वपूर्ण हैं. महत्वपूर्ण ट्रेनों को प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले दौड़ाया जाएगा. रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को पत्र लिखकर उन ट्रेनों की सूची मांगी थी, जिन्हें होली के पहले चलाया जाना चाहिए. इस पर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर आशीष भाटिया ने रांची रेल मंडल से इस संबंध में जानकारी मांगी.

रांची रेल मंडल ने जिन पांच ट्रेनों की सूची जेन को भेजी उनमें हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस, रांची मंडुआडीह एक्सप्रेस, रांची अजमेर एक्सप्रेस, हटिया बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस और रांची आरा एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके बाद इस सूची को रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया था. रेलवे बोर्ड ने दोबारा दक्षिण पूर्व जोन को मेल और पत्र के जरिए इन ट्रेनों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए थे. ताकि हरी झंडी मिलते ही इन ट्रेनों को चलाया जा सके. अब चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर ने रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को पत्र लिखकर बताया है कि यह पांचों ट्रेनें पूरी तरह तैयार कर दी गई हैं. इनके रेक भी तैयार हैं. पत्र में कहा गया है कि जैसे ही रेलवे बोर्ड हरी झंडी देगा. इन ट्रेनों को पटरी पर दौड़ा दिया जाएगा.

दक्षिण पूर्व जोन के चीफ ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर से रेलवे बोर्ड ने पूछा था कि इन ट्रेनों के कितने कोच के कितने रेक तैयार हैं. इस पर चीफ ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर ने रेलवे बोर्ड को इन ट्रेनों के रेक की भी जानकारी दे दी है. चीफ ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर ने बताया कि हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस का तीन रेक तैयार किया गया है. एक ट्रेन में 22 कोच हैं. इसी तरह रांची मंडुवाडीह एक्सप्रेस के दो रेक तैयार किए गए हैं. इस ट्रेन में 13 कोच हैं. रांची अजमेर एक्सप्रेस का एक रेक तैयार हुआ है. इसमें 19 कोच हैं. इसी तरह रांची आरा एक्सप्रेस का एक कोच तैयार कर लिया गया है. इसमें 14 कोच हैं.

इन ट्रेनों को दौड़ाने की है योजना

ट्रेन नंबर 12817 व 12818 हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस

 ट्रेन नंबर 18611 व 18612 रांची मंडुआडीह एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 18631 व 18632 रांची अजमेर एक्सप्रेस वाया मंडुवाडीह

 ट्रेन नंबर 18637 व 18632 हटिया बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस

 ट्रेन नंबर 18639 व 18640 रांची आरा एक्सप्रेस

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई द व्हाइट टाइगर

Next Post

शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसें, कोताही बर्दाश्त नहीः नीतीश कुमार

Next Post
शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसें, कोताही बर्दाश्त नहीः नीतीश कुमार

शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसें, कोताही बर्दाश्त नहीः नीतीश कुमार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d