रांचीः स्वतंत्रता दिवस के दिन पांच कैदियों को रिहा किया गया. रिहा होने वाले कैदियों में डोमन गोप, एसके जमीरूद्दीन, अनुप टोप्पो, पवन लोहरा और रुकेश कुमार के नाम शामिल हैं.
बताते चलें कि झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश एचसी मिश्रा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के द्वारा ऑनलाइन जेल अदालत लगायी गयी थी.
धर्मेंद्र कुमार न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे के न्यायलय से दो और अजय कुमार गुड़िया न्यायिक दंडाधिकारी रांची के न्यायलय से तीन कैदियों को रिहा किया गया.

