रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज भारतीय पुलिस सेवा के 5 प्रशिक्षु अधिकारियों निधि बंसल, सुभांशु जैन, हरिवंश सिंह, कपिल चौधरी, हरीश बिन जमन ने प्रशिक्षण के दौरान राज भवन आकर मुलाकात की.
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक प्रिया दुबे भी मौजूद थी. राजयपाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप लोगों पर हैं.
लोगों को शीघ्र न्याय मिलने में आपकी अहम भागीदारी है. अपराधों पर नियंत्रण हेतु शीघ्र अनुसंधान और पुलिस-पब्लिक सहयोग अपेक्षित है. राज्य को अपराधमुक्त और विकसित बनाने में आपके असीम सहयोग की आवश्यकता है.

