श्रीनगर: लाॅकडाउन का लाभ उठाते हुये पंपोर में गैर कानूनी तरीके से निर्माणकार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री ले जाते हुये पांच ट्रकों को पुलिस ने सीज किया है. तहसीलदार इश्तियाक को इस बात की जानकारी मिली थी कि सम्बूरा क्षेत्र में रेत का अवैध खनन हो रहा है और कुछ गाड़ियों में अवैध तरीके से सामान ले जाया जा रहा है. उन्होंने फौरन कार्रवाई करते हुए नाक लगाया और गाड़ियों को पकड़ लिया.
Also Read This: BNN EXCLUSIVE: नदियां भी रोक नहीं सकी मंजिल, बन गया कलक्टर
जानकारी के अनुसार तहसीलदार और पुलिस की टीम ने गंलेदर के निकट नाके पर यह ट्रक सीज किये. चालकों पर धारा 144 के उल्लंघन के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि एक तो लाॅकडाउन का उल्लंघन किया गया है और दूसरा अवैध तरीके से खनन करवाया गया है और दोनों ही मामलों में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

