BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दोस्त की शादी में जा रहे पांच युवकों की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

by bnnbharat.com
November 9, 2019
in Uncategorized
दोस्त की शादी में जा रहे पांच युवकों की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

दोस्त की शादी में जा रहे पांच युवकों की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ: मेरठ के सरधना में शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे. वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सरधना नानू मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि कार में सवार पांचों युवक अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ जा रहे थे. 

परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांचों युवक नोएडा स्थित लूमैक्स कंपनी में काम करते थे. शुक्रवार को शादी में जाने के लिए कार में सवार होकर निकले थे. जल्दी पहुंचने के लिए उन्हें कांवड़ पटरी मार्ग को चुना जहां पर कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई. मरने वाले युवकों में अंकित पुत्र जितेंद्र, निवासी बह्मण थाना गोहाना, सोनीपत, कैलाश व ओमप्रकाश निवासी रेवाड़ी, मोहित निवासी राजस्थान और सचिन निवासी रुड़की हैं. 

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद पांचों युवक कार में बुरी तरह फंस गए और तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर दौड़ी और क्रेन की मदद से कार को सीधा कर युवकों को बाहर निकाला जा सका. वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस में तहरीर दी. वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्या फैसले से ओवैसी असंतुष्ट, सुप्रीम कोर्ट पर की सख्त टिप्पणी

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के जंगल में भीषण आग, जन जीवन तबाह

Next Post
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में भीषण आग, जन जीवन तबाह

ऑस्ट्रेलिया के जंगल में भीषण आग, जन जीवन तबाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d