BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गर्मी से पहले सभी चापाकल ठीक करेंः बीडीओ

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
गर्मी से पहले सभी चापाकल ठीक करेंः बीडीओ
Share on FacebookShare on Twitter

पथरगामाः गुरुवार को प्रखंड के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने की.

बैठक में पंचायत समिति सदस्यों को टिए-डीए भत्ता हेतु आवंटन प्राप्त होने तथा उसके लिए 2 दिन के अंदर आवेदन देने की बात पर पंचायत समिति सदस्यों में हर्ष देखा गया.

बैठक में मुख्य रूप से पेयजल हेतु चापाकल का मुद्दा बार-बार गर्म आता रहा. उप प्रमुख रविन्द्र कुमार यादव ने खैरा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में चापाकल नहीं रहने का मुद्दा उठाया गया.

पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार सिंह के द्वारा सोनारचक मुख्य पथ पर टूटे चापाकल तथा राजकुमार शर्मा द्वारा पथरगामा चौक स्थित अर्ध निर्मित जल मीनार का मुद्दा उठाया गया.

बीडीओ बासुदेव प्रसाद ने संबंधित विभागीय कर्मी को निर्देश दिया कि गर्मी आने से पूर्व प्रखंड के तमाम चापाकल व पेयजल स्रोतों को दुरुस्त कर दिया जाए.

गंगटा कला तथा सुनारचक के स्ट्रीट लाइट खराब होने के मुद्दे पर बीडीओ बासुदेव प्रसाद ने बताया कि संबंधित एजेंसी को सूचित कर दिया जाएगा क्योंकि स्ट्रीट लाइट राज्य सरकार के आदेशानुसार लगाया गया है.

राष्ट्रीय वृद्धावस्था तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मुद्दे पर बीडीओ बासुदेव प्रसाद ने बताया कि अब तक 1000 आवेदन प्राप्त है जिसका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है.

भौतिक सत्यापन के बाद प्रखंड कार्यालय तथा पंचायत सचिवालय में लिस्ट को चिपका दिया जाएगा. साथ ही संशोधित सूची को अनुमोदन हेतु जिला भेज दिया जाएगा.

गंगटाकला के सेविका के चयन पर सवाल उठाने पर समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री देवी ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में है जब तक वहां से कुछ नहीं हो जाता तब तक हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं.

स्कूल बैग ड्रेस तथा स्मार्ट क्लास के सवाल पर जवाब देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी ने बताया कि सभी स्कूलों में स्कूल बैग और ड्रेस को उपलब्ध करा दिया गया है अगर किसी को कोई परेशानी हो तो हमसे संपर्क करें उनका समाधान किया जाएगा.

वर्तमान में 28 जगह पर स्मार्ट क्लास बनाया जा रहा है. स्मार्ट क्लास बनते ही पठन-पाठन चालू कर दिया जाएगा. डीडीटी छिड़काव कर उठे सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि अब डीडीटी का छिड़काव नहीं होता है.

आजकल एसपी 5% का छिड़काव होता है जिससे दीवाल पर दाग नहीं लगता है.  बीडीओ वासुदेव प्रसाद ने निर्देश दिया कि तय समय सीमा के अंदर कालाजार का ब्योरा बैठक में सबमिट कर दें.

पंचायत समिति की बैठक में पहली बार शामिल हुए प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विनोद कुमार का स्वागत अंचलाधिकारी राजू कमल ने की.

बैठक में सीओ राजू कमल महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आशुतोष अंबस्ट, मनरेगा समन्वयक निशी कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार,दीपक कुमार, बाल विकास परियोजना महिला पर्यवेक्षिका रेणु टूडु, रंभा कुमारी, प्रीति रानी सहित तमाम पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांगा थाना क्षेत्र के केन्दुआ चौक के पास 30 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Next Post

कोरोना वायरस: जापान,दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित

Next Post
कोरोना वायरस: जापान,दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित

कोरोना वायरस: जापान,दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d