BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था को अधिकारी करें दुरूस्तः उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था को अधिकारी करें दुरूस्तः उपायुक्त

गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था को अधिकारी करें दुरूस्तः उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर को निर्देशित करते हुए कहा है कि आगामी ग्रीष्म ऋतु, 2020 के दौरान पेयजल आपूर्ति से संबंधित संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु के पूर्व हीं सारी तैयारी कर ली जाए.

इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर अन्तर्गत जिले के विभिन्न कनीय अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता को प्रखंडवार नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है, ताकि प्रखंडों के सभी ग्रामीण बसावट में शुद्ध पेयजल की लगातार आपूर्ति की जा सके.

इसके अलावे उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी नोडल पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने प्रखंड में क्षेत्रावार एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया जाए एवं उसमें संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सी.डी.पी.ओ, मुखिया एवं जलसहिया को शामिल करेंगे. साथ हीं उसमें स्वच्छता के प्रखंड स्तरीय कर्मी, जिला समन्वयक संबंधित सहायक अभियंता, स्वयं अधोहस्ताक्षरी एवं अधीक्षण अभियंता भी शामिल रहेंगे, ताकि समन्वय स्थापित कर शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा सके. वहीं उनके द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में प्रखंडवार नोडल पदाधिकारियों का मोबाईल नंबर बन्द नहीं होना चाहिए. फिर भी यदि किसी नोडल पदाधिकारी का मोबाईल नंबर बंद पाया जाता है तो उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाऐगी.

वहीं उपायुक्त द्वारा कहा गया कि सभी नोडल पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय में स्थायी रूप से आवासन करेंगे एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित सहायक अभियंता से समन्वय स्थापित कर प्रखंड शिकायत कोषांग से प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत कराते हुए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति से समन्वय स्थापित कर समाधान करना सुनिश्चित करेंगे.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि प्रमंडल में स्थापित कन्ट्रोल रूम के फोन नं. 06432-237305 अथवा सुजित कुमार मो.न.-8603863273 व राजेश कुमार झा, मो.न.- 7488721215 एवं   रीतिक राज मो.न.-7646045525 पर भी कॉल कर उक्त विषय के संबंध में शिकायत दर्ज करवाया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के किसी भी यात्रियों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं

Next Post

पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं की सेवा स्थायी होः लंबोदर महतो

Next Post
पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं की सेवा स्थायी होः लंबोदर महतो

पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं की सेवा स्थायी होः लंबोदर महतो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d