जमशेदपुरः हिन्दू नववर्ष के मद्देनजर नगर सज्जा हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोपण कार्यक्रम की शुरूआत डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल के मैदान में हुई.
इसमें हिंदू उत्सव समिति के द्वारा 51000 भगवा ध्वज को वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा अभिमंत्रित किया गया. दीपनारायण मिश्रा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण में सम्मिलित ब्राह्मण आचार्य ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया. हिन्दू युवा अभिमंत्रित 51000 भगवा को घर घर लगाने तथा पहुंचाने का कार्य करेंगे.
समिति के महामंत्री नवेन्दु पाण्डे ने कहा कि हिन्दू नववर्ष से पूर्व 24 मार्च तक नगर तथा चौक चौराहे की सज्जा पूरी की जाएगी, वहीं समिति के प्रवक्ता सर्वजीत ने कहा कि भगवा के आगे बड़े-बड़े राक्षस को रोना आता है कोरोना क्या चीज है?
ध्वजारोपण कार्यक्रम में दशरथ चौबे, विकाश सिंह, मृत्युंजय नारायण, दीपक भदानी, शम्भू त्रिवेदी, मुकेश सिंह, चंदन काशी, अजय वर्मा, सागर ओझा, रवि जम्बूद्वीप, अमित सनातनी, रोहन श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, चंदन सिंह, जयंत मिश्रा, राजेश सिंह, राजीव सिंह, मनोज वाजपेयी, विनोद राय,अरविंद कुमार रवि, दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

