रांची: कोरोना वायरस को लेकर हॉट स्पॉट बन चुके राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में शुक्रवार शाम को फ्लैग मार्च कर लोगों से घरों में रहने की अपील की गयी.
इस फ्लैग मार्च में रांची के सिटी एसपी और कोतवाली के पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.
हिंदपीढ़ी को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए पूरे इलाके को कई दिनों से सील रखा गया है और क्षेत्र में घर-घर जरुरत के सामान तथा दवाईयां इत्यादि पहुंचायी जा रही है.

