सपन कुमार आकाश,
चुनाव के मद्देनजर सुरसंड थाना पुलिस के जवान ने निकाला फ्लैग मार्च
वारंटी अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी
सुरसंड (सीतामढ़ी): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरसंड शहर व गांव वासियों के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सुरसंड थाना पुलिस ने अलग-अलग गांव में जाकर फ्लैग मार्च किया.
गुरुवार को सुरसंड थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और अर्धबलों के जवानों ने पैदल सुरसंड प्रखंड के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया. फ्लैग मार्च की शुरुआत सुरसंड थाना से की गई.
फ्लैग मार्च के दौरान पूरे हनक के साथ जवानों के बूटों की धमक तथा फ्लैग मार्च अंबेडकर टावर चौक होते हुए सिनेमा रोड, शंकर चौक व शहर के अलग-अलग स्थानों से होकर गुजरा.
इसमें शामिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, अवर निरीक्षक यादवेंद्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक रविकांत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप पासवान, अशोक कुमार, सुभाष प्रसाद व अन्य जवानों ने कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे.
वहीं वारंटी अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी भी किया गया. फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारियों ने लोगों की कौतूहलता को शांत करते हुए कहा कि घबराएं नहीं, आपकी सुरक्षा के लिए फ्लैगमार्च निकाला गया है. 7 नवंबर को भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

