BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस को लेकर फ्लैगमार्च, प्रशासन कर रहे हैं घर में बंद रहने की अपील

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस को लेकर फ्लैगमार्च, प्रशासन कर रहे हैं घर में बंद रहने की अपील

कोरोना वायरस को लेकर फ्लैगमार्च, प्रशासन कर रहे हैं घर में बंद रहने की अपील

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 

रांची(बुंडू): झारखण्ड में नोवेल कोरोना वायरस के एक मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी जिला, अनुमंडल, प्रखंड पंचायत सभी सक्रिय हो गए हैं.

पुलिस प्रशासन मजिस्ट्रेट के साथ विशेष सतर्कता बरतते हुए जगह-जगह फ्लैगमार्च अभियान चला रहे है. बुंडू नगर पंचायत के सभी वार्डों में पुलिस के जवान रैफ और पेट्रोलिंग वाहन से गश्ती अभियान चलाकर आमजनों से सख्ती के साथ अपने-अपने घरों में बंद रहने की अपील कर रहे हैं.

Also Read This: कोरोना से हुई 25 साल के युवक की मौत

खिड़की दरवाजों से ताकने-झांकने वालों को भी सख्त हिदायत दी जा रही है. सड़कों पर बेवजह भ्रमणशील लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है.

इसी क्रम में पुलिस द्वारा पूछे जाने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने हल्की खांसी होने की बात कबूली तो पुलिस ने उसे घर में ही एक कमरे में अलग थलग 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने का आदेश दिया और घर से बिल्कुल बाहर नहीं निकलने को कहा. यह भी कहा कि अगर आप को परेशानी है तो आप रिम्स जाकर इलाज करवा लीजिए.

राज्य में कोरोना का मरीज मिलते ही लोगों में भय का माहौल बन रहा है. लोगों को पुलिस प्रशासन लगातार घरों से बेवजह बाहर निकलने पर सख्ती बरतने को तैयार है.

हर तरफ आने जाने वाली सड़कों और गली मुहल्लों में पुलिस मजिस्ट्रेट पेट्रोलिंग अभियान चलाकर लाउडस्पीकर और माइक से लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि कोई भी बेवजह सड़क पर निकला और पकड़ा गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गली-मोहल्लों में पुलिस वाहन की सायरन सुनते ही लोग अपने-अपने घरों और चाहरदीवारों में लॉकडाउन होते नजर आ रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से हुई 25 साल के युवक की मौत

Next Post

विदेशी नागरिकों के छिपे होने की सूचना पर मस्जिद का निरीक्षण

Next Post
विदेशी नागरिकों के छिपे होने की सूचना पर मस्जिद का निरीक्षण

विदेशी नागरिकों के छिपे होने की सूचना पर मस्जिद का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d