रांची: सीनियर अधिवक्ता सगीर अहमद की तीसरी बरसी की याद में फलाही कमेटी की ओर से गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया स कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे दिल से दुआएं दिए.
ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. फलाही कमेटी के अध्यक्ष सरफराज अख्तर ने बताया कि 10 दिनों के बाद जरूरतमंदों की सूची बनाकर फिर से कंबल वितरण किया जाएगा.
झामुमो नेता रोशन कुमार खलखो ने बताया इस तरह का काम समाज के लिए करना चाहिए. इस मौके पर सरफराज अख्तर , बी अख्तर , मो इम्तियाज पप्पू , अयान आदि मौजूद थे.

