BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

28 मार्च से शुरू होगी बेंगलुरु और भोपाल से आगरा के लिए उड़ानें

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
28 मार्च से शुरू होगी बेंगलुरु और भोपाल से आगरा के लिए उड़ानें
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: इंडिगो (Indigo Airlines) 28 मार्च से बेंगलुरु और भोपाल से आगरा के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है. एयरलाइन ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत इन उड़ानों का परिचालन करेगी. देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी के नेटवर्क में आगरा 64वां घरेलू गंतव्य होगा. एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह आगामी महीनों में कुर्नूल, बरेली, दुर्गापुर और राजकोट के लिए भी उड़ानें शुरू करेगी.

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली नो.फ्रिल्स एयरलाइन गोएयर की गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेल 22 जनवरी से शुरू हो गई है. सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में, एयरलाइन अपने घरेलू नेटवर्क पर यात्रा के लिए आकर्षक किराए की पेशकश कर रही है. कंपनी घरेलू नेटवर्क पर बेहद किफायती दरों पर 10 लाख सीटों की पेशकश कर रही है.

इस सीमित अवधि के ऑफर में आपको 859 रुपये की शुरूआती दरों पर हवाई सफर का मजा लेने का मौका मिल रहा है. कंपनी के अनुसार यह ऑफर 22 जनवरी से 29 जनवरी तक उपलब्ध है. यह ऑफर 1 अप्रैल से 31 दिसंबर के बीच यात्रा के लिए हवाई टिकटें बुक कराने पर मिल रहा है. बता दे ंकि कोरोना संकट के बीच हवाई कंपनियां मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. लाॅक डाउन के दौरान बंद रही एयरलाइंस को अब 2021 में बेहतर कारोबार का मौका दिख रहा है.

गोएयर ने शुक्रवार को बयान में कहा कि हवाई यात्रियों को आकर्षित करने के लिए लाॅन्च किए गए इस ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग 22 जनवरी से 29 जनवरी तक की जा सकती है. यह आॅफर 1 अप्रैल से 31 दिसंबर के बीच यात्रा के लिए बुक कराई गई टिकटों पर मिल रहा है.

कंपनी के मुताबिक, टिकट बुकिंग एक तरफ की यात्रा के लिए होगी. इसके अलावा इस पेशकश के तहत बुक की गई टिकटों में यात्री यात्रा से जुड़ा कोई भी बदलाव कर सकते हैं. कंपनी ने बताया कि यात्रा से 14 दिन पहले तक कोई बदलाव शुल्क नहीं लगेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती: JMM जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

दिल्ली एम्स में लालू प्रसाद को किया जाएगा शिफ्ट

Next Post
लालू यादव को पैरोल पर छोड़ने पर होगा विचार

दिल्ली एम्स में लालू प्रसाद को किया जाएगा शिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d