BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंटरनेशनल फ्लाइट पर 31 मार्च तक बैन रहेंगी उड़ानें

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
इंडिगो फ्लाइट के इंजन में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग….
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाओं पर रोक को आगे बढ़ा दिया. अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स 31 मार्च 2021 तक बंद रहेंगी. इससे पहले इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन की अवधि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 किया गया था. कोविड-19 महामारी के कारण शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है.
डीजीसीए के बयान में कहा गया है कि हालांकि इंटरनेशनल शेड्यूल फ्लाइट्स को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गो पर केस-टू-केस आधार पर अनुमति दी जा सकती है. हालांकि डीजीसीए ने कहा है कि यह बैन इंटरनेशनल ऑल-कार्गो ऑपरेशन और विशेष अनुमति वाली उड़ानों पर लागू नहीं होगा.
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा स्थगित है. हालांकि, वंदे भारत अभियान और एयर बबल सिस्टम के तहत मई से कुछ निश्चित देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की इजाजत है. भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत 27 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है.

गौरतलब है कि डोमेस्टिक फ्लाइट्स के परिचालन में लगातार तेजी आ रही है. भारतीय विमानन कंपनियों के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट्स संचालन संख्या को कोरोना से पहले के स्तर के मुकाबले 70 से बढ़ाकर 80 फीसदी किया जा चुका है. विमानन कंपनियां कोरोना से पहले के स्तर के मुकाबले 70 फीसदी घरेलू यात्री उड़ानों का संचालन कर सकती हैं. घरेलू परिचालन पिछले साल 25 मई को 30 हजार यात्रियों के साथ शुरू हुआ और 30 नवंबर 2020 को इसने 2.52 लाख का आंकड़ा छू लिया था

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना गाइडलाइंस 31 मार्च तक बढ़ी, केंद्र ने सभी राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी

Next Post

फिर चर्चा में आए गोरखपुर के डॉ कफील खान, उत्पीड़न के खिलाफ मांगी मदद

Next Post
फिर चर्चा में आए गोरखपुर के डॉ कफील खान, उत्पीड़न के खिलाफ मांगी मदद

फिर चर्चा में आए गोरखपुर के डॉ कफील खान, उत्पीड़न के खिलाफ मांगी मदद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d