नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच उड़ानें 8 जनवरी से फिर से शुरू होंगी.
हालांकि सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के लिए दोनों देशों की एयरलाइन्स को प्रति सप्ताह 15-15 प्लाइट्स की ही परमिशन दी जाएगी. यानी सप्ताह में 30 प्लाइट्स ही चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से संचालित होंगी.
उड्डयन मंत्री पुरी ने ट्वीट किया “भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें 8 जनवरी, 2021 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है, 23 जनवरी, 2021 तक दोनों देशों की एयरलाइन के लिए प्रति सप्ताह 15 फ्लाइट्स का संचालन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से होगा. डीजीसीए जल्द ही विवरण जारी करेगा.”

