BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाढ़ का कहर जारी, मोदी सरकार मरने वालों के परिवार को देगी 2 लाख रुपये

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
बाढ़ का कहर जारी, मोदी सरकार मरने वालों के परिवार को देगी 2 लाख रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

असम: असम में बाढ़ का कहर जारी है. राज्य में बाढ़ से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में जान गंवा चुके लोगों के परिवार को दो लाख रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बात की और केंद्र से तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

बता दें कि असम के 33 में से 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे 16 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, राज्य में अब तक 34 की मौत हो गई है.

बाढ़ के कारण राज्य को काफी नुकसान हुआ है. प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया. वहीं, असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया. साथ ही कहा कि पीएम मोदी ने बाढ़ और कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी ली और सहायता का आश्वासन दिया.

बता दें कि असम के 22 जिलों में 16 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों में धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, दर्रांग, नलबाड़ी, बारपेटा शामिल हैं.

इसके अलावा असम में चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोवालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहट, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिमी कर्बी आंगलोंग जिले बाढ़ की चपेट में हैं. मौसम‍ विज्ञान विभाग ने अभी अगले चार दिनों में असम में तेज बारिश की संभावना जताई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुदरत का कहर: वज्रपात से 5 किसान झुलसे

Next Post

कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का गिराया घर

Next Post
कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का गिराया घर

कानपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का गिराया घर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d