BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असम और बिहार में बाढ़ का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में अलर्ट

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
असम और बिहार में बाढ़ का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: असम और बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दोनों ही राज्यों में लगभग 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. असम में बाढ़ और भूस्खलन से मरनेवालों की संख्या 123 तक पहुंच गई है. वहीं बिहार में अब तक बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है.असम में

27 जिलों में करीब 26.38 लाख प्रभावित

सरकारी रिपोर्ट में जारी आंकड़ों के मुताबिक, असम में 27 जिलों में करीब 26.38 लाख प्रभावित हैं और बाढ़ की वजह से 97 और भूस्खलन की वजह से 26 लोगों की मौत हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार से अब प्रभावित लोगों की संख्या में 1.6 लाख की कमी आई है जबकि प्रभावित जिलों में एक और जिला शामिल हो गया है. ग्वालपाड़ा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. यहां 4.7 लाख लोग प्रभावित हैं. वहीं बारपेट और मोरीगांव जिले में क्रमश: 4.24 लाख और 3.75 लाख लोग प्रभावित हैं.

खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं नदियां

ब्रह्मपुत्र नदी गुवाहाटी, तेजपुर, धुबरी और ग्वालपाड़ा शहरों में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. इसकी सहायक नदियां धनसिरी, जिया भराली, कोपिली, बेकी ओर संकोश भी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक बाढ़ से विभिन्न प्रजातियों के 127 जानवरों की जान जा चुकी है और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 157 जानवरों को बचाया गया है.

बिहार में करीब 10 लाख बाढ़ से प्रभावित

बिहार में बाढ़ प्रभावित उत्तरी जिलों में राहत सामग्री हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों के बीच गिराया गया है. करीब 10 लाख लोग यहां बाढ़ की वजह से प्रभावित हैं. शनिवार को किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राहत पैकेट में ढाई किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम चना, 500 ग्राम गुड़, माचिस और एक मोमबत्ती का पैकेट है. बाढ़ प्रभावित परिवारों की पहचान के बाद राज्य सरकार उन्हें छह-छह हजार रुपये की सहायता राशि भी मुहैया कराएगी. बुलेटिन के अनुसार 10 जिलों के 10.61 लाख लोग प्रभावित हैं.

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात

 

अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की आठ टीमें लोगों के बचाव अभियान में शामिल है. बाढ़ प्रभावित जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और खगड़िया शामिल हैं. बागमती, बुढ़ी गंडक, कमलाबलान, लालबकैया, अधवारा, खिरोई, महानंदा और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. एक अधिकारी ने बताया कि सुगौली-नरकटियागंज के बीच बाढ़ के पानी की वजह से ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है.

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में रविवार को दूरदराज इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर में राजस्थान के इलाकों में भारी से भारी बारिश हुई और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे भी पड़े. राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

हिमाचल प्रदेश में ‘येलो‘ अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. शहर में आर्द्रता का स्तर 68 से 95 फीसदी के बीच रहा. मौसम कार्यालय ने इससे पहले बताया कि शहर में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के वीर जवान हमारे गौरव हैं: हेमंत सोरेन

Next Post

कोरोना से हुई मौत तो रिटायरमेंट तक परिवार को मिलेगी पेंशन: CM नीतीश

Next Post
कोरोना से हुई मौत तो रिटायरमेंट तक परिवार को मिलेगी पेंशन: CM नीतीश

कोरोना से हुई मौत तो रिटायरमेंट तक परिवार को मिलेगी पेंशन: CM नीतीश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d