BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उफनाईं नदियों का पानी घरों में घुसा

by bnnbharat.com
September 16, 2019
in Uncategorized
उफनाईं नदियों का पानी घरों में घुसा
Share on FacebookShare on Twitter

बांध से पानी छोड़े जाने के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरा बिंदु के आसपास पहुंच गया है तो कुछ नदियां उससे ऊपर बहकर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं। हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। निचले इलाकों में हजारों घरों में पानी घुस गया है। लोग पलायन कर रहे हैं। नाव तक चल रही है, जबकि एनडीआरएफ की टीमें लोगों को राहत शिविर व सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। वहीं रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी हुई।

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे की निशान की ओर बढ़ रहा है। हजारों घरों में पानी भर जाने से लोग बाढ़ राहत शिविरों और रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं। दारागंज, छोटा बघाड़ा, चांदपुर सलोरी, सलोरी, शिवकुटी, तेलियरगंज, मेहदौरी, रसूलाबाद, बेली गांव, बेली कछार, राजापुर, नेवादा, गौसनगर, करैलाबाग, नैनी, झूंसी और फाफामऊ में कछारी इलाकों में पानी भर गया है। निचले इलाकों में नाव चलने लगी हैैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहे लोग जरूरत का सामान लेने के लिए नाव से बाहर आ रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगी हैं। पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे आशंका है कि सोमवार शाम तक जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 31 शिविर बनाए गए हैं। बाढ़ की स्थिति यह है कि रविवार शाम को फाफामऊ में गंगा और नैनी में यमुना अब खतरे के निशान से 77 सेंटीमीटर दूर हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीम कुणाल का बजा डंका: चेंबर चुनाव रांची

Next Post

विपक्ष ने कहा-नाकाबिल युवा नहीं भाजपा सरकार है

Next Post
विपक्ष ने कहा-नाकाबिल युवा नहीं भाजपा सरकार है

विपक्ष ने कहा-नाकाबिल युवा नहीं भाजपा सरकार है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d