नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो लाइनों के पास खतरे के मद्देनजर लोगों से पतंग नहीं उड़ाने की अपील की है. डीएमआरसी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “मेट्रो लाइनों के पास पतंग उड़ाना खतरनाक साबित हो सकता है और इससे मेट्रो सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है. जागरूक रहें, सुरक्षित रहें.”
इसके साथ डीएमआरसी ने एक पोस्टर भी शेयर किया है. इसमें लिखा कि मेट्रो ट्रेनें भले ही अभी नहीं चल रही हों, पर इसके ओवरहेटेड विद्युत तारों में हाई वोल्टेज है.

