BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in समाचार
लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां

लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नांगलोई, पश्चिम विहार, विकासपुरी, मुंडका, पीरागढ़ी,जनकपुरी और तिलकनगर जैसे इलाकों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

इन इलाकों में सुबह से ही अजीब सी चहल-पहल है. आमतौर पर लाक डाउन में सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानों खुली रहती हैं लेकिन इन इलाकों में कई जगहों पर सैलून, पंक्च र बनाने की दुकाने, नर्सरी, पान की दुकानें सुबह से ही खुली हुई हैं.

Also Read This: राज्यवासियों की जान-माल की सुरक्षा हेतु लिए हैं सरकार ने एहतियात के तौर पर कड़े निर्णय: मुख्यमंत्री

और तो और इन इलाकों में सुबह से ही ई- रिक्शे और ग्रामीण सेवा चल रही है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने प्रेस कांफ्रेंस में साफ शब्दों में कहा था कि इन चीजों पर पूरी तरह रोक होगी.

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि चाहें वह ई-रिक्शे हों या फिर ग्रामीण सेवा, सवारियों से भरी हुई दिखी. इनमें सवार लोगों में एक चौथाई ही मास्क लगाए हुए दिखे.

कुछ ग्रामीण सेवा वाले तो पैसे कमाने के लिए अपना रूट बदलकर चला रहे हैं. मुख्य रूटों पर उन्हें पुलिस का डर रहता है लेकिन कालोनियों के अंदर के रास्तों पर इस तरह का कोई डर नहीं.

सैयद गांव नांगलोई स्थित रिलायंस फ्रेश के स्टोर में तो बहुत बुरा हाल है. यहां लोगों का जमावड़ा लगा है. लोग सामान लेने के लिए धक्का मुक्की तक करते देखे गए.

जब इस स्टोर के मैनेजर से सम्पर्क किया तो उसने कहा कि उसने तो गार्ड को यह निर्देश दे रखा है कि वह एक परिवार के एक ही व्यक्ति को अंदर आने दे और जो मास्क लगाकर नहीं आए हैं, उन्हें रोक दिया जाए लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं.

लोगों का यह आलम है कि सुबह उठकर वे स्टोर में इस इरादे से आए कि पूरे महीने का सामना खरीद लें. अपने साथ हर कोई परिवार के सदस्य को लेकर आया और इनमें से आधे से अधिक लोगों के चेहरों पर मास्क नहीं था.

निहाल विहार, विकासपुरी और जनकपुरी में भी बंद के बावजूद सड़कों पर अजीब सी चहल-पहल देखी गई. नर्सरी खुली हुई हैं और लोगों के घरो में बागवानी करे वाले माली पौधों की खरीदारी करते देखे गए. निहाल विहार के अंदर के इलाकों में तो कुछ सैलून भी खुले दिखे.

Also Read This: कोरोना का कहर: 3,250 अंकों से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

दिल्ली में धारा 144 लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद इन इलाकों में कई स्थानों पर समूह में लोग देखे गए. इससे इस महामारी के और अधिक फैलने का खतरा है. लोगों के अंदर या तो जागरूकता की कमी है या फिर वे जानबूझकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

तिलकनगर और निहाल विहार जैसे इलाकों में तो सरकार के आदेश के बावजूद कई गुरुद्वारे खुले दिखे.

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि किसी को रोका नहीं जाएगा लेकिन लोग जरूरी काम से बाहर निकलें पर इतने बड़े इलाके में कहीं भी कोई पुलिसवाला किसी से पूछताछ करता हुआ नहीं दिखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले: सचिवालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Next Post
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d