-
प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर उड़न दस्ते का किया गया है गठन
रांची: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित राशन सामग्री के वितरण में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा राशन सामग्री के वितरण में अनियमितता की शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए रांची में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया.
जिला के प्रखण्डध्वार्ड स्तर से उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो लगातार जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण कर रही है.
फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रखण्ड स्तर पर प्रतिदिन कम-से-कम दस राशन दुकान तथा जिला मुख्यालय स्तर पर कम-से-कम दस राशन दुकानों का औचक निरीक्षण कर पायी गयी.
अनियमितताध्कालाबाजारी की सूचना सही पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची को प्रतिवेदन समर्पित कर रही है.
कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिले में जारी लॉकडाउन के दौरान राशन की मांग बढ़ी है. इसमें कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी को रोकने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है.
प्रखण्डध्वार्ड स्तर से उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है, जिसमें रांची जिला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता को जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता, नक्सल राजेश कुमार बरवार, एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना हैं.

