BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बरहरवा में एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना शीघ्र होगी: सांसद

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
बरहरवा में एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना शीघ्र होगी: सांसद
Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,

बरहरवा: राजमहल लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद विजय हांसदा के अथक प्रयास से बरहरवा में 100 वाट एफ एम रेडियो ट्रांसमिशन स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति मिल गई. सांसद यहां एफ एम रेडियो ट्रांसमिशन की स्थापना को लेकर वर्ष 2018 से ही प्रयासरत थे.

सांसद हांसदा ने इसके लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर झारखंड राज्य स्थित साहिबगंज जिला के बरहरवा में एफ एम रेडियो स्टेशन की स्थापना हेतु आग्रह किया था. उन्होंने लिखा था कि एफ एम रेडियो स्टेशन नहीं रहने से यहां के लोग आकाशवाणी से प्रसारित विभिन्न कार्यक्रमों से वंचित रह जाते हैं.

सांसद हांसदा द्वारा लगातार प्रयास के बाद प्रसार भारती ने 12वीं योजना के तहत झारखंड राज्य के बरहरवा सहित देश भर में कुल 100 जगहों पर एफ एम रेडियो स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति दी है. इस रेडियो स्टेशन को वर्तमान में यहां संचालित दूरदर्शन केंद्र बरहरवा में जोड़ा जाएगा.

इस एफ एम रेडियो स्टेशन की स्थापना से आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन का साधन बढेगा. आदिवासी बहुल इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां मनोरंजन का साधन कम है, वहां के लोगों को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले सरकारी व विभिन्न कार्यक्रमों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत- संगीत, ज्ञानवर्धक जानकारियां सहित विविध कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा. इससे लोगों को फायदा होगा. इसकी स्थापना से क्षेत्र के लोगों की एक और मांग पूरी हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Next Post

तालाब से बच्ची का शव बरामद, पूरी रात ढूंढ़ते रहे परिजन

Next Post
तालाब से बच्ची का शव बरामद, पूरी रात ढूंढ़ते रहे परिजन

तालाब से बच्ची का शव बरामद, पूरी रात ढूंढ़ते रहे परिजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d