BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में आज से कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
UP में आज से कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार को देखते हुए कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए आज से फोकस टेस्टिंग की जाएगी. यह विशेष अभियान 27 मार्च तक चलाया जाएगा. बीते 10 दिन से प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है. ऐसे में समुदाय स्तर पर संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग का सहारा लिया जा रहा है.

त्योहार के मौके पर बाजारों में भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए दीपावली की तरह ही होली में भी संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग की जाएगी. इसमें रंग, पिचकारी, नमकीन, मिठाई की दुकानों और शॉपिंग मॉल में काम करने वाले कर्मचारियों, खरीददारी करने वाले लोगों, पटरी दुकानदारों के नमूने लिए जाएंगे. नमूनों की रोजाना जांच होगी. जिससे संक्रमित व्यक्ति का पता समय से लग जाए और उसे समय पर क्वारंटीन किया जा सकेगा. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी की जाएगी.

बता दें कि यूपी में कल 167 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसी के साथ एक बार फिर प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़ी है. साथ ही 2 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है. इस तरह अब तक कुल 8743 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. प्रदेश में 9 मार्च को 151, 10 मार्च को 128 और 11 मार्च को 146 मरीज मिले थे. इस तरह बीते 4 दिन में इस वर्ष का अधिकतम मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में सामने आया है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है. प्रदेश में बृहस्पतिवार को मात्र 90202 नमूनों की ही जांच हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार के दरवाजे से लगी ममता के पैर में चोट, हमले का जिक्र नही

Next Post

40 किलो आइई़डी के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम

Next Post
40 किलो आइई़डी के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम

40 किलो आइई़डी के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d