BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चारा घोटाला: लालू यादव ने जमानत याचिका दाखिल की

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन आज
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये गबन के मामले में भी झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल कर दी. चारा घोटाले के दुमका मामले में चौदह वर्ष की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की ओर से झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की गई.

इस मामले में लालू को विशेष सीबीआई अदालत ने 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है और इसी मामले में ही वह इस समय न्यायिक हिरासत में बंद हैं. दुमका मामले में उच्च न्यायालय से उनकी जमानत याचिका पहले खारिज भी हो चुकी है. दूसरी ओर लालू को हाल में ही नौ अक्तूबर को चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से गबन के एक मामले में उच्च न्यायालय ने आधी सजा पूरी कर लेने के आधार पर जमानत दी थी.

बता दें कि लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि उन्होंने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका आज दाखिल की है. मंडल ने दावा किया कि लालू यादव ने दुमका मामले में 42 माह जेल में पूरे कर लिए हैं, जिसे देखते हुए आधी सजा पूरी कर लेने और लालू की बीमारियों के आधार पर न्यायालय से जमानत मांगी गयी है.

चाईबासा के अलावा लालू को पूर्व में देवघर कोषागार से गबन और चाईबासा के एक अन्य मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है लेकिन दुमका कोषागार से गबन के मामले में उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली थी जिसके चलते अभी वह न्यायिक हिरासत में ही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 54,044 नए मामले, 717 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 54,044 नए मामले, 717 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d