BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोहरा बना काल: बस-ट्रक की भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: यूपी के बस्ती जिले में कोहरा काल बनकर आया. बालेडीहा गांव के पास तेज रफ्तार बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक व बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी निजी बस सिद्धार्थनगर जिले के घोशियारी बाजार से लखनऊ जा रही थी. इसी दौरान गैस सिलेंडर लदे ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाने का काम शुरू कर दिया.

पांच यात्री गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर वाल्टरगंज और रुधौली थाने की पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऐड पर लगी अस्थायी रोक, सौरव गांगुली बने रहेंगे ब्रैंड एम्बेसडर: अडानी ग्रुप

Next Post

स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक, 4 की मौत, 6 गंभीर

Next Post
स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक, 4 की मौत, 6 गंभीर

स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक, 4 की मौत, 6 गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d