BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोहरा बना काल : अनियंत्रित स्कार्पियो नहर में पलटी, 3 की मौत

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in Uncategorized
कोहरा बना काल : अनियंत्रित स्कार्पियो नहर में पलटी, 3 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में घना कोहरा तीन जिंदगियों के लिए काल बन गया. तो वहीं कई लोग जख्मी हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिले के बलुआ थाना अंतर्गत भुपौली मथेला मार्ग पर अमरीपुर के पास मंगलवार देर रात कोहरे की वजह से रास्ता नहीं दिखा और अनियंत्रित स्कार्पियो नहर में पलट गई. इस हादसे से स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए.

क्षेत्र के हुदहुदपुर निवासी शैलेश सिंह की तबियत खराब है और बीएचयू में भर्ती हैं. मंगलवार की रात रामपुर प्रधान उमेश यादव का स्कार्पियो लेकर रामपुर निवासी राम प्रताप यादव(40), मा खंडवारी पीजी कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर ओमप्रकाश तिवारी(55) निवासी प्रभुपुर और भलेहटा निवासी भगेलू सिंह(45), प्रभुपुर निवासी गुप्तेश्वर त्रिपाठी(55), रामपुर निवासी विनोद(35), हूहूदीपुर निवासी मूलई राम(40) आदि बीएचयू शैलेश सिंह को देख कर वापस लौट रहे थे.

स्कार्पियो भलेहटा निवासी सूरज यादव(25) चला रहा था. रात में एक बजे के करीब कोहरे की वजह से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से स्कार्पियो को बाहर निकाला और घायलों को पीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने राम प्रताप यादव, ओमप्रकाश त्रिपाठी और भगेलू सिंह को मृत घोषित कर दिया. बाकी चारों घायलों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इतनी बड़ी घटना से इलाके में खलबली मच गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, चीन से भारत आने वाले यात्रियों की होंगी थर्मल कैमरों से जांच

Next Post

BNN BREAKING: अगवा किये गये उपमुखिया समेत 7 लोगों का शव बरामद

Next Post
BNN BREAKING: अगवा किये गये उपमुखिया समेत 7 लोगों का शव बरामद

BNN BREAKING: अगवा किये गये उपमुखिया समेत 7 लोगों का शव बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d