रांची: भारत सरकार के लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो के प्रादेशिक कार्यालय, रांची द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से केंद्र सरकार की विकास-परक योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, आदि के बारे में झारखंड के वामपंथ उग्रवाद प्रभावित 13-चिन्हित जिलों में लोक कलाकारों के माध्यम से चल रहे जन-जागरूकता अभियान में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोग उत्साह एवं जिज्ञासा पूर्वक कार्यक्रमों में दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी को देख और सुन रहे है.
ज्ञात हो कि प्रादेशिक लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो, रांची से पंजीकृत लगभग 50 से ज्यादा सांस्कृतिक दलों एवं सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा पलामू, चतरा, रांची, गुमला, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, एवं हजारीबाग आदि उग्रवाद प्रभावित जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, गीत एवं नृत्य आदि विधाओं के माध्यम से जनहित में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

