BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन नियमों के साथ चिकित्सकों की सलाह का अक्षरशः करें पालनः उपायुक्त

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in समाचार
क्वारंटाइन नियमों के साथ चिकित्सकों की सलाह का अक्षरशः करें पालनः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: केंद्र और राज्य सरकार के पहल के पश्चात लॉकडाउन के वजह से गोवा में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे.

इस दौरान वरीय अधिकारियों द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी. तत्पश्चात बाहर से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सर्वप्रथम ट्रैन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई.

ज्ञात हो कि गोवा से देवघर के 248, दुमका के 215, गोड्डा के 841, गुमला के 67, साहेबगंज के 56, सिमडेगा के 42, गिरिडीह के 37, हजारीबाग के 33, बोकारो के 24, गढ़वा के 15, कोडरमा के 13, चतरा के 7, धनबाद के 7, पाकुड़ के 6, पलामू के 6, खूंटी के 3, जामताड़ा के 2, ईस्ट सिंहभूम के 1, रामगढ़ के 1, रांची के 1, सरायकेला खरसावां के 1, अन्य 2 कुल 1628 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच कर स्वागत किया गया.

इस दौरान आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे सभी को मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया.

श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है. इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही कि गई थी.

श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही कि गई थी. जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइज्ड बसों में बैठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया. इससे पहले सभी प्रवासी श्रमिकों को मकेएस कंस्ट्रक्शन द्वारा भोजन का पैकेट, पानी का बोतल भी उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन का सहयोग किया गया.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता   चंद्र भूषण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी   विशाल सागर, जिला परिवहन पदाधिकारी   फिल्ब्यूश बारला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी   विकास चंद्र श्रीवास्तव, रेलवे के अधिकारी, मानस कुमार मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाॅकडाउन के दौरान बने 446 नये जाॅब कार्ड, 63 हजार से अधिक एक्टिव

Next Post

राजेंद्र बाबू मेरे राजनीतिक अभिभावक : बन्ना गुप्ता

Next Post
राजेंद्र बाबू मेरे राजनीतिक अभिभावक : बन्ना गुप्ता

राजेंद्र बाबू मेरे राजनीतिक अभिभावक : बन्ना गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d